All Our Greates Bhujan Development Work The Revolutionary Buddha Indians

  • Breaking News

    चंगेज खान- मंगोलिया का सम्राट अशोक है| Genghis Khan

    चंगेज खान- मंगोलिया का सम्राट अशोक है|


    चंगेज खान को मंगोलिया का सम्राट अशोक कहा जाता है और मंगोलियन बौद्ध लोग आज भी चंगेज खान को बुद्ध का वंशज बोधिसत्व मानकर उसकी पूजा करते हैं (Culture and customs of Mongolia, by Timothi May, 2008, p. 139) 

    मंगोलिया में इसा पूर्व 2 री सदीं में ही बौद्ध धर्म पहुँच चुका था| मंगोल राजा झिओंग्नु (209- 193 BC) ने अपने राज्यकाल में बौद्ध भिक्षुओं का स्वागत किया था और मंगोलिया में बौद्ध विहार बनवाए थे| मंगोलिया के वेई राजवंश (Wei dynasty, 386-535 AD) ने मंगोलिया में बौद्ध धर्म को राजधर्म बनाया था| उसी तरह, खानेट वंश (4th-6th AD) ने भी मंगोलिया में बौद्ध धर्म को स्थापित कर दिया था| चंगेज खान के पहले हुई लियाओ डायनेस्टी (916-1125) ने भी बौद्ध धर्म को राजधर्म के तौर पर चलाया था| 

    इस तरह, सम्राट अशोक से चंगेज खान तक मंगोलिया का धर्म बौद्ध धर्म था और चंगेज खान पर बौद्ध धर्म का गहरा प्रभाव था| यही वजह है कि, अशोक की तरह चक्रवर्ती सम्राट (खान) बनने के उद्देश्य से चंगेज खान ने विश्वविजय का अभियान चलाया था और संपुर्ण दुनिया को जीत लिया था|

    बौद्ध सम्राट चंगेज खान को मुस्लिमों ने बाद में बदनाम किया है| हमारे लोग गलत इतिहास पढकर अपने मूल इतिहास को बदनाम करते रहते हैं| चंगेज खान के बौद्ध साम्राज्य को इस्लामिक साम्राज्य में तब्दील करने के लिए मुसलमानों ने मंगोल बौद्धों के खिलाफ भयंकर युद्ध किया था| दुश्मनी की वजह से बाद में मुसलमानों ने मंगोल साम्राज्य को बदनाम किया और मंगोल साम्राज्य को हिंसक साम्राज्य बताना शुरू कर दिया था, जिसकी वजह से चंगेज खान और उसके मंगोल साम्राज्य के संदर्भ में अनेक गलतफहमियां संपुर्ण दुनिया में बताई जाती है, जो पूर्णतः गलत है| 

    -डॉ. प्रताप चाटसे, बुद्धिस्ट इंटरनेशनल नेटवर्क
    THOUGHTS ON LINGUISTIC STATES